TMC Sujit Bose Arrest Update; West Bengal Municipal Recruitment Scam ED Case


  • Hindi News
  • National
  • TMC Sujit Bose Arrest Update; West Bengal Municipal Recruitment Scam ED Case | Kolkata

कोलकाता5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
यह विजुअल कोलकाता में ED ऑफिस का है, जब सुजीत बोस पूछताछ के लिए पहुंचे थे। - Dainik Bhaskar

यह विजुअल कोलकाता में ED ऑफिस का है, जब सुजीत बोस पूछताछ के लिए पहुंचे थे।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और TMC नेता सुजीत बोस को कोर्ट ने मंगलवार को 10 दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्टडी में भेजा है। ED ने बोस को नगर निगम भर्ती घोटाले में सोमवार को गिरफ्तार किया था।

सुजीत अपने बेटे समुद्र बोस के साथ सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे ED ऑफिस पहुंचे थे। उनसे करीब 10 घंटे पूछताछ की गई, फिर रात को गिरफ्तार कर लिया गया था।

सुजीत बोस पर 2014-2018 के बीच साउथ दमदम नगर निगम में करीब 150 लोगों की अवैध भर्ती कराने का आरोप है। कहा जाता है कि सुजीत ने इसके बदले पैसे और फ्लैट लिए थे। सुजीत उस वक्त दमदम नगर पालिका के उपाध्यक्ष थे।

बिधाननगर से तीन बार के विधायक रहे सुजीत बोस हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के शरदवत मुखर्जी से 37,000 से अधिक वोटों के अंतर से हार गए थे।

11 दिन में दो बार पूछताछ, फिर गिरफ्तारी

सुजीत बोस को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ED के कई नोटिस मिले। जिनमें से एक 6 अप्रैल को मिला था। इसी दिन नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।

उन्होंने पहले कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और चुनाव प्रचार में अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए ED के सामने पेश होने से छूट मांगी थी। चुनावों के बाद बोस 1 मई को CGO कॉम्प्लेक्स में ED अधिकारियों के सामने पेश हुए। 11 दिन बाद दोबारा पेशी में सुजीत को अरेस्ट कर लिया गया।

कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशों पर CBI की तरफ से FIR दर्ज किए जाने के बाद ED ने 2 जनवरी 2024 और अक्टूबर 2025 में सुजीत बोस के ठिकानों पर छापेमारी की।

पश्चिम बंगाल में 11 मई को हुए 4 बड़े घटनाक्रम

  • सुवेंदु सरकार की कैबिनेट के फैसले: नाबन्ना में नवनिर्वाचित BJP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मीटिंग के बाद बताया भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए BSF को जमीन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 45 दिन के भीतर यह जमीन गृह मंत्रालय को सौंप दी जाएगी। इसके साथ ही केंद्र की सभी योजनाएं भी राज्य में लागू की जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर..
  • बंगाल में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा: बंगाल में भाजपा की नई सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा किया गया। सीएम सुवेंदु अधिकारी गृह मंत्रालय समेत अन्य सभी मंत्रालयों को संभालेंगे। निषिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास विभाग दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
  • बंगाल में SIR कराने वाले अधिकारी चीफ सेक्रेटरी बने: बंगाल में SIR कराने वाले चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल को सुवेंदु सरकार में बंगाल का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रिटायर्ड IAS अधिकारी सुब्रत गुप्ता को भी मुख्यमंत्री के सलाहकार के तौर पर शामिल किया गया है। सुब्रत को बंगाल में SIR के दौरान ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
  • TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची: TMC ने दावा किया कि हालिया विधानसभा चुनाव में 31 सीटों पर जीत का अंतर, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान हटाए गए वोटों की संख्या से कम था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘बंगाल में सीटों पर जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम मामले में ममता बनर्जी और अन्य लोग नई याचिकाएं दाखिल कर सकते हैं।’ पढ़ें पूरी खबर…

————————

ये खबर भी पढ़ें…

बंगाल में SIR कराने वाले अधिकारी चीफ सेक्रेटरी बने: कांग्रेस बोली- EC और BJP के बीच खुली मिलीभगत

पश्चिम बंगाल में SIR कराने वाले चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल को सुवेंदु सरकार में बंगाल का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल कैडर के अधिकारी मनोज अग्रवाल की देखरेख में विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल में वोटर लिस्ट में विशेष गहन संशोधन (SIR) कराया गया था। जिसके तहत मतदाता सूची से लगभग 91 लाख वोटर्स के नाम हटा दिए गए थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *