To save petrol and diesel, the officers left their vehicles and reached the village in a single bus.


.

सुशासन तिहार के तहत शुक्रवार को जनपद पंचायत ओरछा के रेकावाया गांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसकी खास बात यह रही कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णु देव साय की ईंधन संरक्षण की अपील को अमलीजामा पहनाते हुए जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी अपनी गाड़ियां छोड़कर एक ही बस में सवार होकर शिविर स्थल पहुंचे।

अधिकारियों की इस पहल ने ग्रामीणों को ईंधन बचत और संसाधनों के संयमित उपयोग का बड़ा संदेश दिया। कलेक्टर नम्रता जैन ने बताया कि 1 मई से 10 जून तक चलने वाले इस राज्यव्यापी जनसमस्या निवारण अभियान के तहत रेकावाया शिविर में 407 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 197 आवेदनों का तत्काल निराकरण कर ग्रामीणों को मौके पर ही राहत दी गई, जबकि शेष 210 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। शिविर में सबसे ज्यादा सक्रियता स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर दिखी, जहां सर्वाधिक 150 आवेदन आए और उन सभी का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया गया। डॉक्टरों की टीम ने दूरस्थ इलाकों से पहुंचे मरीजों की मुफ्त जांच कर दवाइयां बांटीं। इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से 100, राशन कार्ड के 44, पीएम किसान योजना के 40, श्रम विभाग के 23 और पहचान पत्र संबंधी 24 आवेदनों पर कार्रवाई की गई।

शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वनांचल की महिलाओं और बच्चों के लिए पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम डॉ. सुमित गर्ग ने बताया कि सुदूर पहुंचविहीन क्षेत्रों के ग्रामीणों को राशन कार्ड, जन्म-जाति प्रमाण पत्र और श्रम कार्ड जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए जिला मुख्यालय न भटकना पड़े, इसलिए प्रशासन खुद उनके द्वार पहुंचा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *