Underground Cable Pipe Bundles Burn, Smoke Visible Miles Away


अनूपपुर जिला मुख्यालय में सोमवार दोपहर अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए रखे पाइप के बंडलों में आग लग गई। चंदास नदी किनारे पुरानी बस्ती मार्ग के पास हुई इस घटना में 15 से 20 पाइप बंडल जलकर खाक हो गए। धुआं दो किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। सूचना मिलने पर अनूप

.

यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। आग लगने से आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। आग इतनी भीषण थी कि केवल एक पाइप बंडल के कुछ अवशेष ही बचाए जा सके।

दमकल वाहन चालक शिव मोहन सिंह ने बताया कि ये मोटे पीवीसी पाइप थे, जिनमें अज्ञात कारणों से आग लगी। पीवीसी पाइप होने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि पानी डालने पर आग तेजी से फैल रही थी। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह अंडरग्राउंड केबलिंग का काम रीवा के एक ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आग लगने के कारणों और पाइप के मालिक की पहचान के संबंध में जांच शुरू करेगी।

तस्वीरें देखिए….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *