.
कल की बड़ी खबर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर है। उन्होंने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने नहीं देंगे। दूसरी खबर बंगाल से है, जहां भाजपा सरकार ने इमाम-पुजारियों का मानदेय बंद कर दिया। हम आपको यह भी दिखाएंगे कि भारत में पहली बुलेट ट्रेन कैसी दिखेगी।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
1. दिल्ली हाईकोर्ट अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ अवमानना मामले की सुनवाई करेगा।
2. राहुल गांधी रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. योगी बोले- सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे: संख्या ज्यादा है तो कंट्रोल क्यों नहीं करते

यूपी में बकरीद से एक हफ्ते पहले सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी ने सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा- नमाज पढ़नी है तो तय जगह पर पढ़िए। संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में पढ़ लीजिए। हम नमाज नहीं रोकेंगे, लेकिन सड़क पर अराजकता नहीं होने देंगे। सड़कें नमाज पढ़ने या किसी तरह की भीड़ जुटाने के लिए नहीं हैं।
योगी बोले- आबादी को कंट्रोल करना सीखें: सीएम योगी ने आगे कहा, उन लोगों (समुदाय) ने मुझसे कहा कि साहब कैसे होगा, हमारी संख्या ज्यादा है। हमने कहा- तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है, तो संख्या कंट्रोल कर लो। सामर्थ्य नहीं है, तो क्यों बेकार में संख्या बढ़ाई जा रही है? सभी को सिस्टम से रहना होगा। सभी को कानून का राज मानना होगा।
2022 से सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक: योगी सरकार ने 2022-23 में सड़कों पर नमाज पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। आदेश दिया कि ईद, अलविदा जुमा या किसी भी अन्य दिन सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। धार्मिक कार्यक्रम केवल ईदगाह, मस्जिदों या निर्धारित धार्मिक स्थलों के अंदर ही होने चाहिए।
2. बंगाल में इमाम-मुअज्जिन और पुजारियों का मानदेय बंद, ममता ने 2 महीने पहले बढ़ाया था

शुभेंदु ने सीएम की शपथ लेेने के 9 दिन बाद यह फैसला लिया है।
पश्चिम बंगाल में सरकार ने इमाम, मुअज्जिन और पुजारियों को दिए जाने वाले मानदेय को 1 जून से बंद करने का फैसला किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मार्च में विधानसभा चुनावों के ऐलान के कुछ घंटे पहले ही इमाम, मुअज्जिन और पुजारियों को मिलने वाला मानदेय ₹500 बढ़ाया था।
3000 रुपए तक मिलता था मानदेय: राज्य की रजिस्टर्ड मस्जिदों के इमामों को हर महीने 3000 रुपए, जबकि मुअज्जिन और पुजारियों को 2000 रुपए की मदद दी जा रही थी। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि छात्रों की कोई भी छात्रवृत्ति योजना बंद नहीं की जाएगी।
ममता सरकार के भ्रष्टाचार की जांच होगी: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार में हुए भ्रष्टाचार के मामलों और महिला उत्पीड़न की जांच कराने का ऐलान किया है। इसके लिए 2 आयोग बनेंगे। दोनों आयोगों की अध्यक्षता कलकत्ता हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे।
3. राजा भैया बोले- मुस्लिम पहले हिंदू थे…कायरों ने धर्म बदला, सनातन कमजोर हुआ तो संविधान भी नहीं रहेगा

बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने कहा कि आज जितने मुस्लिम हैं, वे पहले हिंदू ही थे। ये अरब से नहीं आए हैं। जो लोग आस्था विहीन, कायर और दबाव में थे, उन्होंने धर्म परिवर्तन किया। जबकि वीर और बलिदानी लोग अपने धर्म पर कायम रहे।’
भारत जब तक हिंदू राष्ट्र, तभी तक संविधान जिंदा: सनातन अगर कमजोर हुआ तो संविधान भी नहीं रहेगा। बहुत लोगों को बोलते हुए देखा होगा, जय संविधान, जय संविधान। लेकिन हम आपको बता दें, जिस दिन भारत हिंदू बाहुल्य नहीं रह जाएगा, उस दिन संविधान को फाड़कर कहां फेंक देंगे, हम भी जानते हैं और आप भी जानते हो।
मौलाना ने पलटवार किया: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने राजा भैया के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, लोगों ने अपनी मर्जी और खुशी से इस्लाम स्वीकार किया। आज भारत में करोड़ों की संख्या में जो मुसलमान हैं, वे यहीं के रहने वाले हैं और सभी भारतीय हैं।
4. सीएम शुभेंदु PA हत्याकांड- यूपी से एक और आरोपी पकड़ा गया, ये भी बलिया का ही रहने वाला

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में सोमवार को यूपी से एक और युवक को गिरफ्तार किया गया। बलिया के रहने वाले राजकुमार सिंह को CBI ने मुजफ्फरनगर से पकड़ा। इससे पहले 10 मई को बलिया के ही रहने वाले राज सिंह को अयोध्या से पकड़ा गया था।
चुनाव का रिजल्ट आने के बाद हत्या की थी: बंगाल चुनाव के नतीजे आने के 2 दिन बाद 6 मई को 42 साल के चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनकी कार रुकवाकर कई राउंड फायरिंग की थी। चंद्रनाथ रथ को सीने और पेट में 3 गोलियां लगी थीं।
CBI कर रही मामले की जांच: मामला गंभीर होने की वजह से इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। CBI को पहले से ही राजकुमार की गतिविधियों के बारे में पता चल चुका था। सूचना मिली थी कि वह हरिद्वार से लौट रहा है। सीबीआई टीम ने मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास जाल बिछाया। सोमवार तड़के जैसे ही राजकुमार की गाड़ी टोल के पास पहुंची, टीम ने उसे पकड़ लिया।
5. ईरान जंग से अमेरिकी नाराज, 63% लोगों को ट्रम्प नापसंद; चुनाव में हार का खतरा

अमेरिका में ट्रम्प की लोकप्रियता में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है। न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज के सर्वे के मुताबिक 63% लोग ट्रम्प से नाराज हैं। ऐसे में उनकी पॉप्यूलैरिटी रेटिंग घटकर 37% हो गई है। यह उनके दूसरे कार्यकाल में सबसे कम है।
लोगों का मानना- ट्रम्प देश संभाल नहीं पा रहे: रिपोर्ट के मुताबिक, करीब दो-तिहाई अमेरिकी मानते हैं कि ट्रम्प का ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने का फैसला गलत था। सर्वे में 64% लोगों ने कहा कि ट्रम्प अर्थव्यवस्था संभालने में अच्छा काम नहीं कर रहे। महंगाई की वजह से लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है।
मिडटर्म चुनाव में हार का खतरा: ऐसे में इस साल नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की हार का खतरा बढ़ गया है। निर्दलीय मतदाता भी ट्रम्प से दूर होते दिख रहे हैं। सर्वे के मुताबिक अगर अभी चुनाव हों, तो डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को रिपब्लिकन के मुकाबले 10% की बढ़त मिल सकती है।
6. भारत की पहली बुलेट ट्रेन की PHOTO: रेल मंत्रालय ने गेट पर लगाई; इस साल चलने की उम्मीद

भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सोमवार को सामने आई है। दिल्ली में रेल मंत्रालय के गेट नंबर 4 पर मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) की फोटो लगाई गई है। रेल मंत्रालय ने भरोसा जताया है कि इसी साल गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच (करीब 50 किमी) देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाई जा सकती है।
508 किमी लंबा रूट बनेगा: मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा और नगर हवेली से होकर गुजरेगा। इसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती समेत 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
7. NEET केस- महाराष्ट्र की केमिस्ट्री कोचिंग का डायरेक्टर अरेस्ट: CBI को लीक पेपर मिला

NEET पेपर लीक केस में सोमवार को 10वीं गिरफ्तारी हुई। केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने महाराष्ट्र के लातूर से केमिस्ट्री कोचिंग के डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को 4 दिन की पूछताछ के बाद अरेस्ट किया।
फोन में लीक पेपर मिला: अफसरों के अनुसार, CBI की तलाशी के दौरान शिवराज के मोबाइल से NEET का लीक पेपर बरामद हुआ था। मोटेगांवकर संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो NEET पेपर लीक कराने और आगे फैलाने में शामिल है। उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 23 अप्रैल को ही पेपर और आंसर की हासिल की और कई लोगों शेयर कर दिया था।
3 मई को हुई NEET-UG, 12 मई को रद्द: NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और रीएग्जाम का फैसला लिया गया।
8. नॉर्वे ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया: उनका ये 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान

नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम में पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया है। यह नॉर्वे के सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इसे मिलाकर अब तक पीएम मोदी को 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। इससे पहले कल स्वीडन ने भी उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया था।
आज तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन: 19 मई को ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। मोदी ने कहा कि यह उनके नॉर्डिक समकक्षों से मुलाकात का शानदार अवसर होगा। इस समिट में नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के नेता शामिल होंगे।
🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. नेशनल: मौत से पहले छत पर जाती दिखीं एक्ट्रेस ट्विशा, VIDEO: 3 लोग बॉडी नीचे लाए; भोपाल की रिटायर्ड जज की बहू की चैट वायरल (पढ़ें पूरी खबर)
2. नेशनल: महाराष्ट्र के पालघर में ट्रक-कंटेनर की टक्कर, 13 की मौत: 25 घायल; ट्रक में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, सभी सगाई में जा रहे थे (पढ़ें पूरी खबर)
3. नेशनल: सीएम शुभेंदु PA हत्याकांड-यूपी से एक और आरोपी पकड़ा गया: परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहा था, ये भी बलिया का ही रहने वाला (पढ़ें पूरी खबर)
4. पॉलिटिक्स: वीडी सतीशन केरलम CM बने: 64 साल बाद राज्य में किसी मुख्यमंत्री ने पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली; राहुल-प्रियंका मौजूद रहे (पढ़ें पूरी खबर)
5. हादसा: कर्नाटक में दो हाथियों की लड़ाई में महिला की मौत-VIDEO: हाथियों को नहाते देख रही थी, नीचे दबी; बच्चे सहित दो लोग बाल-बाल बचे (पढ़ें पूरी खबर)
6. हादसा: सासाराम में ट्रेन की जनरल बोगी में लगी आग: आनन-फानन में यात्रियों को बाहर निकाला गया; 20 कर्मचारियों की मदद से पाया काबू (पढ़ें पूरी खबर)
7. इंटरनेशनल: अमेरिका में EA-18G दो फाइटर जेट क्रैश: एयर शो के दौरान हवा में टकराए, कुछ सेकेंड पहले 4 क्रू मेंबर सुरक्षित निकले (पढ़ें पूरी खबर)
8. इंटरनेशनल: मेक्सिको में 10 लोगों की गोली मारकर हत्या: इनमें 3 महिलाएं और एक बच्चा, हमलावर फरार; अगले महीने यहां फुटबॉल वर्ल्ड कप होना है (पढ़ें पूरी खबर)
9. क्रिकेट: भारत-श्रीलंका के बीच अगस्त में खेले जाएंगे 2 टेस्ट मैच: 15-27 अगस्त के बीच मैचों के लिए विंडो तैयार; टी-20 सीरीज पर संशय बरकरार (पढ़ें पूरी खबर)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…
ATM से ₹100 रुपए निकालने पर ₹500 निकले

महाराष्ट्र के वसई में एक ATM में तकनीकी गड़बड़ी से लोगों की ‘लॉटरी’ लग गई। 100 रुपए निकालने पर 500 और 400 पर 2000 रुपए निकलने लगे। खबर फैलते ही ATM पर भीड़ जुट गई। मामला सामने आने के बाद बैंक ने मशीन बंद कर जांच शुरू कर दी।
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

कन्या राशि वालों के कारोबार में नई गतिविधि शुरू हो सकती है। तुला राशि वालों को नौकरी में महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
















Leave a Reply