लखनऊ17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ के मोती नगर स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए किड्स, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। दर्शकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा। आयोजन स्थल पर खेल भावना का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में साहू समाज, जिला लखनऊ के कार्यवाहक अध्यक्ष गोविंद कुमार साहू और महामंत्री राजेश कुमार साहू को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।
इस मौके पर खिलाड़ियों को अनुशासन, आत्मरक्षा और खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रेरित किया। आयोजकों ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए अध्यक्ष जी के शर्मा, कोषाध्यक्ष राम चन्द्र साहू, रंजीत कौर, सुभाष मौर्य, विपिन सिंह यादव और नीतीश कुमार यादव सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों और अभिभावकों ने भी आयोजन के सफल संचालन पर संतोष जताया।
















Leave a Reply