उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक/प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। अंग्रेजी और गणित विषय की परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:3
.

अभ्यर्थियों ने गणित के प्रश्नपत्र को चुनौतीपूर्ण बताया। कई उम्मीदवारों ने कहा कि गणित का पेपर पिछले प्रारम्भिक परीक्षा के स्तर से कहीं अधिक कठिन था
अभ्यर्थियों ने गणित के प्रश्नपत्र को चुनौतीपूर्ण बताया। कई उम्मीदवारों ने कहा कि गणित का पेपर पिछले प्रारम्भिक परीक्षा के स्तर से कहीं अधिक कठिन था और इसी कारण परीक्षा केंद्रों पर बहुत कम ऐसे अभ्यर्थी दिखे जिन्होंने सभी 20 सवाल हल किए। गणित विषय के लिए कुल 2,188 अभ्यर्थियों में करीब 98 प्रतिशत ने परीक्षा दी।
वहीं अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र सामान्य स्तर का रहा और अधिकांश अभ्यर्थियों ने इसे औसत कहा। अंग्रेजी परीक्षा के लिए जिले में पंजीकृत कुल 6,876 अभ्यर्थियों में से लगभग 97 प्रतिशत उपस्थित रहे। परीक्षा के आयोजन के लिए अंग्रेजी एवं गणित विषयों के लिए क्रमशः 18 और 6 केंद्र बनाए गए थे।

दीपा बंसल ने उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने विषय का गहराई से अध्ययन किया था
परीक्षा देकर बाहर निकलीं मेरठ की परीक्षार्थी दीपा बंसल ने बताया कि जिन छात्रों ने विषय का गहराई से अध्ययन किया था, उनके लिए आज का पेपर बेहद शानदार रहा।

निहारिका ने बताया कि इस बार का प्रश्न पत्र काफी विस्तृत और समय लेने वाला (Time-taking) था
परीक्षार्थी निहारिका ने बताया कि इस बार का प्रश्न पत्र काफी विस्तृत और समय लेने वाला (Time-taking) था, जिसके लिए छात्रों को विशेष रणनीति अपनाने की जरूरत है। परीक्षा के स्तर के बारे में बात करते हुए निहारिका ने बताया कि पेपर में सवाल अच्छे थे, लेकिन उनके उत्तर काफी बड़े थे।
पेपर में वोकैबलरी (वोकैब) का पोर्शन काफी अच्छा था और मीनिंग्स भी काफी पूछी गई थीं। इसके अलावा लॉन्ग आंसर वाले सवाल भी बेहतरीन थे। कुल मिलाकर, जिस छात्र को विषय की गहरी समझ होगी, वही इस परीक्षा में अच्छा स्कोर कर पाएगा।















Leave a Reply