संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज शहर के 14 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा में कुल 5,902 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से इस्मा
.

दो पालियों में आयोजितहोने वाली इस परीक्षा में पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से 30 से 45 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। पहली पाली के लिए प्रवेश द्वार सुबह 9 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 2 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
इस बार इस परीक्षा को लेकर जिले में खास बात यह है कि मेरठ में पहली बार UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के केंद्र बनाए गए हैं। इससे पहले मेरठ और आसपास के जिलों के अभ्यर्थियों को सिविल सेवा, NDA और CDS जैसी परीक्षाओं के लिए दिल्ली, गाजियाबाद, प्रयागराज समेत दूसरे शहरों में जाना पड़ता था।

वर्ष 2026 से मेरठ में UPSC परीक्षाओं के केंद्र बनने से अभ्यर्थियों को समय और खर्च दोनों में राहत मिलेगी। शहर में ही परीक्षा होने से अधिक युवाओं के इन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
UPSC की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ईयरफोन समेत किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को परीक्षा केंद्र पर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों को प्रिंटेड एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र और दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होंगी।














Leave a Reply