उर्जा संकट को देखते हुए यूपी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। सरकारी अधिकारियों की गैर-जरूरी यात्राओं पर 7 महीनों के लिए रोक लगा दी गई है। साथ ही शहरों में 5 से 10 किलोमीटर के दायरे में साइकिल चलाने के लिए अलग ट्रैक बनाए जाएंगे। 10 साल से पुराने सरकारी
.
उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव प्रवीण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगर विकास विभाग की सभी बैठकें ऑनलाइन कराई जाएं। जिलों के बीच होने वाली बैठकें, प्रशिक्षण और सेमिनार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही किए जाएं। दफ्तरों में एसी, लाइट और लिफ्ट का उपयोग कम से कम किया जाए। एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखा जाए।
अब पॉइंटवार पढ़िए अहम निर्देश
- शाम 7 बजे के बाद अनावश्यक बिजली का उपयोग बंद किया जाए।
- सभी नगर निकायों में स्ट्रीट लाइट केवल जरूरत के अनुसार ही चालू रखी जाए और अनावश्यक जलती लाइटें बंद की जाएं।
- सोलर और एलइडी आधारित स्मार्ट स्ट्रीट लाइटों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए।
- बस, कार पूलिंग और साइकिल के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि ईंधन की खपत कम हो।
- ज्यादा से ज्यादा रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि लोगों को आसानी से परिवहन सुविधा मिले।
- पार्क-एंड-राइड व्यवस्था और सार्वजनिक परिवहन के साथ साइकिल और पैदल चलने को बढ़ावा दिया जाए।
- शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएं।
- पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित फुटपाथ, सड़क पार करने की व्यवस्था और सुरक्षित सार्वजनिक स्थान विकसित किए जाएं।
- कार्यालय कर्मचारियों के लिए ‘साइकिल से ऑफिस’ वीक आयोजित किया जाए ताकि लोग साइकिल के उपयोग के लिए प्रेरित हों।
- कचरे और सीवेज से कम्प्रेस्ड बॉयो गैस (CBG) बनाने के लिए नगर निकायों द्वारा गोबरधन परियोजनाएं शुरू की जाएं।
- नगर निकाय अगले वर्ष CBG प्लांट लगाने के लिए 30 दिनों के भीतर प्रस्ताव तैयार करें।
- SATAT योजना के तहत CBG की खरीद और वितरण व्यवस्था को बेहतर तरीके से जोड़ा जाए।
- नगर निकायों के कचरे से CBG प्लांट के लिए आवश्यक कच्चे माल (फीडस्टॉक) की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
लखीमपुर में जनरेटर फटने से महिला की मौत, 3 घायल; 500 मीटर दूर गिरा पहिया, घर-बस की छत फटी

लखीमपुर में गुरुवार शाम कारखाने में जनरेटर तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि जनरेटर के लोहे का भारी पहिया दो हिस्सों में टूटकर 500 मीटर दूर गिरा। एक हिस्सा घर की टीन शेड तोड़कर नीचे काम कर रही महिला पर गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पहिया का दूसरा हिस्सा रोडवेज बस पर जा गिरा, जिससे छत फट गई। अंदर बैठी लड़की और एक युवक घायल हो गए। धमाके के दौरान कारखाने में काम कर रहा कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला महेवागंज कस्बे का है। पढ़ें पूरी खबर
















Leave a Reply