VIP काफिले पर ब्रेक…चिलचिलाती धूप में बुलेट से निकले MLA:बिना PSO कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट पहुंचे सुशांत शुक्ला, PM की अपील का असर




पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल का इस्तेल कम करने की अपील का असर दिखने लगा है। बिलासपुर में मंगलवार को आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद (DMF) की बैठक में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला हेलमेट लगाए बुलेट पर नजर आए। चिलचिलाती धूप में विधायक घर से निकले और गर्मी में पसीना बहाते हुए कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ कोई PSO या सुरक्षा काफिला भी नजर नहीं आया। विधायक सुशांत शुक्ला का सादगी भरा अंदाज चर्चा का विषय बना रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में जहां आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि सरकारी गाड़ी और काफिले के साथ पहुंचे थे। उनके साथ सुरक्षा गार्ड और समर्थकों का काफिला दिख रहा था। वहीं, विधायक सुशांत शुक्ला अकेले बुलेट चलाकर बिना सुरक्षा गार्ड के कलेक्ट्रेट पहुंचे। पीएम मोदी की अपील का असर राजनीतिक गलियारों में इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने पेट्रोल-डीजल के कम इस्तेमाल और सादगी अपनाने की बात कही थी। विधायक के इस कदम को कई लोगों ने “नो VIP कल्चर” का संदेश माना जा रहा है। पहले भी बुलेट की सवारी करते रहे हैं विधायक शुक्ला हालांकि, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला अक्सर सुबह और शाम बुलेट की सवारी करते नजर आते हैं। रोज सुबह सुशांत शुक्ला बिना सुरक्षा गार्ड और सरकारी गाड़ी के बजाए अपनी बुलेट पर जनसंपर्क और लोगों की समस्याएं देखने पहुंच जाते हैं। बिना वीआईपी कल्चर के लोगों के बीच सादगी से मुलाकात उनकी खासियत है। डीएमएफ की बैठक में विधायक सहित अधिकारी रहे मौजूद कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में डीएमएफ की बैठक मंगलवार को मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। इसमें 150 करोड़ रुपए राशि की वित्तीय वर्ष 2026-27 की नवीन वार्षिक कार्य-योजना का अनुमोदन किया गया। इस बैठक में विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी सहित शासी परिषद के सदस्य और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *