![]()
डेढ़ साल की मासूम अदिति के लापता होने के 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सदर थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों के समर्थन में भाजपा और जेएलकेएम के नेता भी थाना घेराव में शामिल हुए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में पर्याप्त गंभीरता नहीं दिखा रही, जिसके कारण अब तक बच्ची का पता नहीं चल सका है। बच्ची के पिता मनीष पांडेय ने कहा कि शुरुआती दिनों में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और जल्द तलाश का आश्वासन दिया था, लेकिन अब जांच की रफ्तार धीमी पड़ गई है। उन्होंने कहा कि समय बीतने के साथ परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है और उम्मीद भी टूटने लगी है। थाना घेराव के दौरान अदिति की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने भी जांच तेज करने की मांग की। वहीं पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि कई टीमें बच्ची की तलाश में लगी हैं और हर पहलू पर जांच जारी है। इस दौरान नेताओं ने भी प्रशासन से जांच का दायरा बढ़ाने और लापरवाही पर जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
Source link
अदिति का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, परिजनों का फूटा गुस्सा














Leave a Reply