अनियमितता का आरोप, सेकी का कार्यालय घेराव



गेतलसूद डैम में बन रहे फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट की निर्माता एजेंसी सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के सीएसआर फंड में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार को ग्रामीणों ने गेतलसूद स्थित सेकी कैंप कार्यालय का घेराव किया। । घेराव के बाद ग्रामीणों ने परियोजना प्रबंधक पल्लव यदु को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा। मांगों में गेतलसूद पंचायत और विस्थापित गांवों को निशुल्क जीरो कट बिजली आपूर्ति आदि शामिल हैं। परियोजना प्रबंधक पल्लव यदु ने कहा कि सीएसआर फंड का संचालन दिल्ली स्तर से होता है। उन्होंने 27 मई को विस्तृत जानकारी देने की बात कही। साथ ही बताया कि सीएसआर फंड से स्कूल विकास, हेल्थ कैंप और स्मार्ट क्लास जैसे कार्य कराए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *