भास्कर न्यूज | चंदनकियारी जिले के चंदनकियारी स्थित रवींद्र भवन में आजसू पार्टी की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार करना तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाना रहा। बैठक की शुरुआत गारिमामय वातावरण में हुई। अध्यक्षता चंदनकियारी आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश महतो ने की, जबकि मंच संचालन केंद्रीय सदस्य वशिष्ठ सिंह चौधरी ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा जन सरोकारों की राजनीति करती रही है और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। बूथ स्तर का मजबूत संगठन ही पार्टी की सफलता की आधारशिला है। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि दुर्गा चरण महतो, युवा मोर्चा जिला प्रभारी रितिक रजक, सुशेन रजवार, बलराम बाउरी, ज्योतिलाल आदि थे।
Source link
आजसू पार्टी की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर












Leave a Reply