आदर्श समाज के लिए एकता व भाईचारा जरूरी : डीएसपी




सर्वधर्म सद्भावना समिति की ओर से सोमवार को बिहार क्लब सभागार में सद्भावना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समिति की ओर से विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में योगदान देने वाले लोगों को शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने की। वहीं मुख्य संरक्षक डॉ. अजीत सहाय एवं संरक्षक कुणाल अजमानी के मार्गदर्शन में समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने कहा कि किसी भी सामाजिक और धार्मिक आयोजन की सफलता में प्रशासन और आम जनता दोनों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने सर्वधर्म सद्भावना समिति की सराहना करते हुए कहा कि समिति समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आदर्श समाज की स्थापना के लिए सभी वर्गों में एकता और सद्भाव बनाए रखना आवश्यक है। पूर्व डीएसपी असीम दास गुप्ता ने भी समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं मो. इसलाम, डॉ. अजीत सहाय, कुणाल अजमानी और मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने युवाओं को समिति से जोड़ने और संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। मोईज अख्तर भोलू, मो. इश्तेयाक, खुर्शीद आलम, मंजीत सिंह, मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, बुलंद अख्तर, अरमान खान और तनवीर आलम शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *