झारखंड सूचना सेवा के अधिकारी आनंद को निदेशक जनसंपर्क बनाया गया है। उन पर सीएम सचिवालय का भी अतिरिक्त प्रभार होगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार को कुछ अधिकारियों का तबादला किया और अतिरिक्त प्रभार सौंपे। जारी अधिसूचना के अनुसार आनंद को संयुक्त निदेशक, जनसंपर्क निदेशालय के पद पर पदस्थापित किया गया है। संजीव कुजूर को भी संयुक्त निदेशक, जनसंपर्क निदेशालय के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा असीम कुमार को उनके वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक प्रभारी उप निदेशक (क्षेत्र), प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, मेदिनीनगर, पलामू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Source link
आनंद बने संयुक्त निदेशक जनसंपर्क











Leave a Reply