![]()
वह सब कुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है रांची यूनिवर्सिटी में करीब एक साल बाद बुधवार को सिंडिकेट की बैठक शहीद चौक स्थित मुख्यालय में कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों के प्रमोशन प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई। अधिकांश प्रमोशन करियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत स्टेज-1 से स्टेज टू में दी गई है। कुल 146 शिक्षकों के प्रमोशन प्रस्ताव पर मुहर लगी है। कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन की स्थापना को भी स्वीकृति दी गई। 17 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्टेज-2 में प्रमोशन तिथि में गड़बड़ी थी, जिसे शिक्षकों की आपत्ति के बाद जेपीएससी ने संशोधित किया था। इसको भी मंजूरी दी गई। इसमें अधिकांश शिक्षक 2008 बैच के हैं। वरीय-वेतनमान से प्रवर-कोटि में प्रोन्नति सिंडिकेट में असिस्टेंट प्रोफेसर वरीय वेतनमान और प्रवर कोटि के प्रमोशन प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इसमें डॉ. अनिता रानी तिर्की, डॉ. संध्या रानी, डॉ. इंदिरा कुमारी, डॉ. निरूपमा शरण, डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, रंजू लाल, नीलिमा जायसवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. सुनील कुमार, मुकुल कुमार, डॉ. रुद्र प्रसाद महतो, डॉ. सुभाष कुमार, डॉ. स्नेह प्रभा महतो, डॉ. प्रमोद भगत, डॉ. एजाज अहमद, डॉ. दीपिका टोप्पो को वरीय-वेतनमान से प्रवर-कोटि में प्रोन्नति की मंजूरी दी गई। ये बनाए गए प्रोफेसर सिंडिकेट में 16 वर्षीय कालबद्ध प्रोन्नति योजना के तहत कई शिक्षकों को प्रमोशन दिया गया। इनमें डॉ. उदय सिंह, डॉ. योगेन्द्र राय, डॉ. ओम प्रकाश शरण, डॉ. नन्दा घोष, डॉ. उमा शंकर साहु, डॉ. यदुनाथ पांडेय और डॉ. भूनवा राम सोनी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा संत जेवियर्स कॉलेज के 13 शिक्षकों के प्रमोशन प्रस्ताव को भी सिंडिकेट ने मंजूरी दे दी। सिंडिकेट की एक साल बाद हुई बैठक, कई अहम प्रस्ताव मंजूर ये बने रीडर : 10 वर्षीय कालबद्ध प्रोन्नति योजना के तहत डी साहु, पीके नंदा, भीम प्रसाद साहु, डॉ. कहकशां प्रवीण, डॉ. आशीष कुमार झा, दिवाकर मंडल, आरके जायसवाल, डॉ. एन वेंकेट अप्पा राव, मो. हसन अहमद खान, डॉ. राम लाल साहु, आदित्य विक्रम देव और रघु नंदन सिंह को व्याख्याता से रीडर के पद पर प्रमोशन दिया गया।
Source link
आरयू के 146 शिक्षकों को स्टेज-2 में मिली प्रोन्नति, अब डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन की स्थापना होगी














Leave a Reply