आरयू : लीगल अफसर की शीघ्र होगी नियुक्ति



रांची| रांची यूनिवर्सिटी में लगभग एक वर्ष से खाली पड़े लीगल अफसर के पद को भरने की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस पद के रिक्त रहने का सीधा असर विश्वविद्यालय के वैधानिक और कानूनी कार्यों पर पड़ रहा था। अब जल्द ही विश्वविद्यालय को नया लीगल अफसर मिलने की संभावना है। कुलपति प्रो. शर्मा ने इस पद के लिए आवेदन देने वाले अभ्यर्थियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों से पूछा कि वे विवि मुख्यालय में क्यों आना चाहते हैं और क्या उन्हें विधिक ड्राफ्टिंग का अनुभव है। लीगल अफसर पद के लिए कुल चार अभ्यर्थी पहुंचे थे। इनमें एक अभ्यर्थी की उम्र 65 वर्ष से अधिक है। वहीं, एक अन्य अभ्यर्थी परीक्षा विभाग द्वारा पूर्व में दिए गए दायित्वों का निर्वहण करने में विफल रहने का आरोप है। जांच के क्रम में प्रश्न पत्र सेट नहीं करने के कारण परीक्षा सेंटर से परीक्षार्थी वापस लौट गए थे। मौके पर लॉ डीन डॉ पंकज चतुर्वेदी भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *