रांची यूनिवर्सिटी में लगभग एक साल बाद सिंडिकेट की बैठक बुधवार को आयोजित होने जा रही है। कुलपति प्रोफेसर सरोज शर्मा के पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी अध्यक्षता में होने वाली पहली सिंडिकेट बैठक होगी। इसमें जेपीएससी की अनुशंसा के आलोक में विश्वविद्यालय शिक्षकों के प्रमोशन प्रस्ताव को स्वीकृति दिए जाने की संभावना है। नियम के अनुसार प्रत्येक महीने सिंडिकेट की बैठक आयोजित की जानी चाहिए, लेकिन रांची यूनिवर्सिटी में लगभग एक वर्ष से सिंडिकेट की बैठक नहीं हुई। इससे विश्वविद्यालय के वैधानिक निकायों के संचालन को लेकर गंभीरता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। स्थिति सिर्फ सिंडिकेट तक सीमित नहीं है।
Source link
आरयू : 1 साल बाद सिंडिकेट आज, प्रमोशन पर होगी चर्चा









Leave a Reply