इंटर कॉलेजों में ए​डमिशन शुरू, कहीं मेरिट से तो कहीं देना होगा एंट्रेंस टेस्ट




जैक 10वीं बोर्ड रिजल्ट आने के बाद इंटर कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लगभग सभी कॉलेजों में आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो गई है। अभी कई कॉलेज में डायरेक्ट एडमिशन लिया गया। कई कॉलेज मेरिट के आधार पर नामांकन ले रहे हैं तो कई कॉलेज एंट्रेस टेस्ट के मार्क्स के आधार पर एडमिशन लेंगे। कॉलेज के प्रिंसिपलों ने बताया कि इस बार छात्रों का रिजल्ट अच्छा हुआ है। इससे नामांकन के लिए कॉलेज के सामने कई चुनौतियां खड़ी हुई हैं। मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद हजारों स्टूडेंट, जिनके मार्क्स अच्छे हैं, वे एडमिशन लेने से चूक जाएंगे। कई कॉलेज जो एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर एडमिशन लेंगे, वहां 10वीं के अंक ज्यादा मायने नहीं रखेंगे। इसका सीधा असर स्टूडेंट्स पर पड़ेगा, हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स अच्छे अंक लाकर भी टेस्ट में पास होने पर ही एडमिशन ले सकेंगे। इधर, रांची विवि से संबद्ध 39 कॉलेजों में यूजी में नामांकन प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई, क्योंकि चालू नहीं हुआ चांसलर पोर्टल: उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। विरोध के कारण रांची यूनिवर्सिटी से संबद्ध 39 कॉलेजों में स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया अबतक शुaरू नहीं हो सकी है। जैक सहित विभिन्न बोर्डों के रिजल्ट जारी होने के बाद भी चांसलर पोर्टल नहीं खुलने से छात्र परेशान हैं। वहीं, अॉटोनोमस का दर्जा प्राप्त कॉलेज भी नामांकन नहीं ले पा रहे हैं। हर दिन कॉलेज में नामांकन से संबंधित जानकारी के लिए छात्र पहुंच रहे हैं। संत पॉल्स इंटर कॉलेज: आर्ट्स में नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट जारी, साइंस व कॉमर्स का जल्द संत पॉल्स इंटर कॉलेज में मेरिट के आधार पर नामांकन लिया जा रहा है। डायरेक्ट एडमिशन की अंतिम तिथि पार हो चुकी है। अब मेरिट के आधार पर नामांकन होगा। आर्ट्स संकाय के लिए मेरिट लिस्ट निकल चुका है। स्टूडेंट्स 22 मई तक एडमिशन ले सकते हैं। गोस्सनर इंटर कॉलेज : आज से तीनों संकायों में शुरू हो रही ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया गोस्सनर इंटर कॉलेज में नामांकन के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। तीनों संकाय में अॉनलाइन आवेदन होंगे। फॉर्म भरने के बाद कॉलेज प्रबंधन रिव्यू करेगा, इसके बाद संबंधित छात्रों को अप्रूवल और रिजेक्शन का मैसेज भेजा जाएगा। संत अन्ना इंटर कॉलेज: साइंस में 65% और कॉमर्स में 55% अंक पर डायरेक्ट एडमिशन संत अन्ना इंटर कॉलेज में साइंस में 65 प्रतिशत और कॉमर्स और आर्ट्स में 55 प्रतिशत अंक पर डायरेक्ट एडमिशन लिया जा रहा है। जब तक सीटें भर नहीं जातीं, नामांकन लिया जाएगा। कॉलेज में दोनों स्ट्रीम में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची: एडमिशन प्रक्रिया पूरी, शेष बची हुई सीटों पर चल रहा नामांकन उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। कुछ बची हुई सीटों पर नामांकन चल रहा है। नामांकन मेरिट के आधार पर लिया जा रहा है। वहीं, उर्सुलाइन इंटरमीडिएट कॉलेज, राजाउलातू में भी 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। संत जॉन इंटर कॉलेज: नामांकन के लिए एंट्रेस एग्जाम हो चुका है, रिजल्ट इसी हफ्ते होगा जारी संत जॉन इंटर कॉलेज में नामांकन एंट्रेस एग्जाम के अंकों के आधार पर लिया जाएगा। डायरेक्ट एडमिशन नहीं लिया जा रहा है। 12 मई को एंट्रेस एग्जाम हो गया है। एग्जाम का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जाएगा। दूसरे सप्ताह से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संत जेवियर्स कॉलेज: एंट्रेस एग्जाम के आधार पर होगा एडमिशन, 20-21 मई को एंट्रेस एग्जाम संत जेवियर्स इंटर कॉलेज में एंट्रेस एग्जाम के आधार पर एडमिशन लिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि पार हो चुकी है। 20 या 21 मई को एंट्रेस एग्जाम होने की संभावना है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स, तीनों स्ट्रीम में 128-128 सीट पर नामांकन लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *