![]()
घाटशिला | पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के 36 वें शहादत दिवस पर राजीव गांधी मंच मऊभंडार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहादत दिवस पर मंच में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए झामुमो के नेता जगदीश भकत ने बताया कि स्व राजीव गांधी कि 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरमदुर में एक चुनावी सभा के दौरान बम विस्फोट में अपनी शहादत दी थी। संयोग की बात यह है कि 21 मई 1988 को मऊभंडार के ताम्र प्रतिभा मंच के सामने प्रधानमंत्री के रूप में विशाल जनसभा को संबोधित किया था। जिसके फलस्वरुप जिस मंच से उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था, आज राजीव गांधी मंच के नाम से जाना जाता है। इस मंच में राजीव गांधी का पद धुली आज भी क्षेत्र में विराजमान है। श्रद्धांजलि सभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सह सचिव मोहम्मद जलील, काला चंद सरकार, कौशिक कुमार, प्रताप दास, आजाद बेहरा, सागर पानी, सौरभ बोस, सरदार राजा सिंह, निर्मल कारूआ आदि उपस्थित थे। धालभूमगढ़| उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय केरुकोचा में ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ होने से पूर्व 3 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, हस्तकला, योग, शारीरिक व्यायाम, खेलकूद, समूह गतिविधियां और रचनात्मक कार्यों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियां एवं हस्तनिर्मित सामग्री सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। वहीं खेल गतिविधियों में भी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पिरामिड गतिविधि ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। छात्रों ने सामूहिक सहयोग एवं अनुशासन का परिचय देते हुए इस गतिविधि को सफल बनाया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में योग एवं व्यायाम कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिससे विद्यार्थियों में ऊर्जा एवं आत्मविश्वास देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पिरामिड गतिविधि ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। छात्रों ने सामूहिक विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार के मार्गदर्शन में समर कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सह शिक्षक पियुष कांत गोप, संजीव कुमार गोप व सोमेन घोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय परिवार ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी छिपी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
Source link
उत्क्रमित विद्यालय केरूकोचा में समर कैंप में विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का दिया परिचय















Leave a Reply