एमसीए की मेरिट लिस्ट जारी, 102 छात्रों का चयन



रांची| रांची यूनिवर्सिटी के गणित पीजी विभाग के एमसीए कोर्स (सत्र 2025-27) में नामांकन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। 102 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है, जबकि 10 छात्रों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयन सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। एचओडी डॉ अबरार अहमद ने चयनित छात्रों को 28 मई तक नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *