प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया का स्वागत करती है, लेकिन इसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर आपत्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि योग्य और पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। जनगणना में जातिगत जनगणना नहीं कराई जा रही है, फिर मकान की गणना में मकान मालिक की जाति का उल्लेख 12वें कॉलम में क्यों किया गया, इसे स्पष्ट करना चाहिए। वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने केंद्र सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और युवाओं में निराशा बढ़ रही है। नीट पेपर लीक मामले में संसदीय समिति की सिफारिशों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उन्होंने शिक्षा मंत्री पर भी निशाना साधा। कहा, एसआइआर में बंगाल और बिहार में जो हुआ, वह झारखंड में हम नहीं होने देंगे।
Source link
एसआईआर में किसी भी योग्य मतदाता का नाम नहीं कटने देगी कांग्रेस : केशव महतो












Leave a Reply