रविवार देर रात एसएसपी राकेश रंजन ने शहर के अलग-अलग थानों का जायजा लिया। एसएसपी ने थानों में पदस्थापित अधिकारियों और जवानों की उपस्थिति की जांच की। इसके साथ ही थाना परिसर में संधारित दस्तावेजों के रखरखाव, रात्रि गश्ती, गश्ती वाहनों की सक्रियता, रूट चार्ट और लाइव लोकेशन रिपोर्ट की भी समीक्षा भी की गई। एसएसपी राकेश रंजन ने थानों में मौजूद पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Source link
एसएसपी ने देर रात थानों का लिया जायजा









Leave a Reply