ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल:हाथरस में दिखा मिला-जुला असर, कुछ दुकानें खुलीं




हाथरस में ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट और नकली दवाओं के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिला। इस मुद्दे पर शहर के केमिस्ट दो गुटों में बंटे नजर आए, जिसके कारण कुछ दवा दुकानें बंद रहीं जबकि कुछ खुली रहीं। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट (AIOCD) और उत्तर प्रदेश की संस्था OCDUP के आह्वान पर बड़ी संख्या में दवा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। इन व्यापारियों ने शहर के घंटाघर पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, सर्कुलर रोड स्थित चैतन्य कॉम्प्लेक्स के बाहर भी व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में पदम नारायण अग्रवाल, नवीन सबलोक, रिंकू अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, कमलकांत गुप्ता, संजय शारडा, अमित सबलोक, दीनदयाल गोयल, हर्ष वाष्र्णेय, रामेश्वर वाष्र्णेय, रजत गर्ग, अंबुज जैन सहित काफी दवा विक्रेता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारी केमिस्टों ने अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की। उनकी मुख्य मांग ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाना था। वहीं, केमिस्टों के दूसरे गुट ने ऑनलाइन दवा बिक्री का समर्थन किया, लेकिन इस हड़ताल का समर्थन नहीं किया। इस हड़ताल को लेकर औषधि विभाग ने भी पूरी नजर रखी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *