ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर



गुमला|ऑनलाइन दवा बिक्री और राष्ट्रीय दवा नीति के विरोध में 20 मई को देशव्यापी आंदोलन के तहत गुमला जिले की सभी दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी और दवा विक्रेता हड़ताल पर रहेंगे। यह निर्णय रविवार को गुमला के बस स्टैंड स्थित मुड़ी धर्मशाला में आयोजित गुमला जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण आम सभा में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने की और संचालन सचिव संजय कुमार द्वारा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स मुम्बई के देशव्यापी बंद के आह्वान को गुमला में पूरी तरह सफल बनाया जाएगा। उपस्थित सभी छोटे-बड़े दवा दुकानदारों ने इस बंद को अपना पुरजोर समर्थन दिया है। आम सभा में उपस्थित सदस्यों ने चर्चा में भाग लेते हुए अपने-अपने सुझाव दर्ज कराए। इस दौरान दवा कंपनियों को भी सख्त हिदायत दी गई कि वे गुमला एसोसिएशन को पूरा सहयोग करें। अन्यथा बाध्य होकर उनके खिलाफ गुमला में मार्केटिंग बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से निम्नलिखित मांगें की गईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *