कक्ष में नहीं बैठते मनरेगा सहायक अभियंता हाजिरी लगाकर हो जाते हैं गायब : ग्रामीण




भास्कर न्यूज | डंडई प्रखंड कार्यालय में कार्यरत मनरेगा सहायक अभियंता राहुल कुमार की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे अक्सर कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे आम लोगों को अपने कार्यों के लिए कई दिनों तक प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। प्रखंड कार्यालय पहुंचे भानु कुमार यादव, विनेश यादव, शशिकांत ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे अपने कार्य के सिलसिले में कई बार कार्यालय पहुंचे, लेकिन सहायक अभियंता से मुलाकात नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे कभी-कभार कार्यालय आते भी हैं तो अपने कक्ष में नहीं बैठते, बल्कि अन्य कमरों में समय बिताने के बाद हाजिरी बनाकर निकल जाते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सहायक अभियंता अधिकतर अपने डेरा से ही कार्य संचालन करते हैं और मापी पुस्तिका सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए लोगों को गढ़वा बुलाते हैं। डंडई से करीब 30 किलोमीटर दूर गढ़वा जाने में ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहा है। इस स्थिति में प्रखंड कार्यालय की उपयोगिता पर भी सवाल उठने लगे हैं। जांच कर की जाएगी कार्रवाई : बीडीओ मामले में बीडीओ देवलाल करमली ने कहा कि किसी भी कर्मी या पदाधिकारी द्वारा लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर पूरे मामले को उच्च अधिकारियों को भी भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *