कचरे को हटाने और प्रदूषण रोकने की मांग




गढ़वा| आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने उपायुक्त को आवेदन देकर दानरो नदी में वर्षों से फेंके जा रहे कचरे को हटाने और प्रदूषण रोकने की मांग की है। उपायुक्त को दिए गए आवेदन में दीपक शर्मा ने कहा है कि गढ़वा शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली दानरो नदी में नगर परिषद गढ़वा द्वारा पिछले लगभग 10 वर्षों से लगातार कचरा फेंका जा रहा है। जिससे जल प्रदूषित हो रहा है। कचरे में आग लग जाती है, जिससे जहरीला धुआं निकल रहा है। ऐसे में आसपास के लोगों एवं स्कूली बच्चों को सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। वहीं क्षेत्र में गंभीर प्रदूषण फैल रहा है। इससे आमजन के स्वास्थ्य पर अत्यंत प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व में कई बार नगर परिषद एवं जिला प्रशासन को आवेदन देकर अवगत कराया गया। उन्होंने उपायुक्त से 20 दिनों के भीतर उक्त स्थल से कचरा हटाने, आग पर नियंत्रण करने तथा भविष्य में नदी में कचरा फेंकने पर रोक लगाने हेतु ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। अन्यथा बाध्य होकर आजसू पार्टी एवं स्थानीय नागरिक उक्त कचरे को उठाकर नगर परिषद कार्यालय परिसर में डालने का कार्य करेंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं नगर परिषद की होगी। इस अवसर पर पार्टी के केन्द्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा, पार्टी के केंद्रीय सदस्य नंदू ठाकुर उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *