![]()
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के सिमरिया गांव में मंगलवार सुबह दो विशालकाय सांपों का जोड़ा दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के सुनसान हिस्से में दोनों सांप एक-दूसरे से लिपटे नजर आए, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने लगे। भीषण गर्मी के बीच इस दुर्लभ दृश्य की खबर आसपास के गांवों तक फैल गई। कई लोग इसे नाग-नागिन का प्रेम नृत्य मानते रहे, जबकि कुछ ने इसे दैवीय संकेत या चमत्कार से जोड़कर देखा। हालांकि, सर्प विशेषज्ञों ने इस घटना को लेकर वैज्ञानिक जानकारी दी। उनके अनुसार, लोग अक्सर ऐसे दृश्य को नाग-नागिन का डांस समझ लेते हैं, जबकि यह आमतौर पर दो नर सांपों के बीच होने वाला संघर्ष होता है। इसे “कॉम्बैट डांस” कहा जाता है। विशेषज्ञों ने बताया कि इस दौरान दोनों सांप एक-दूसरे पर वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश करते हैं। यह लड़ाई क्षेत्र या मादा सांप पर अधिकार को लेकर होती है। देखने में यह दृश्य भले ही खतरनाक लगे, लेकिन आमतौर पर इसमें सांप एक-दूसरे को नुकसान नहीं पहुंचाते।
कटनी में दिखा विशालकाय सांपों का दुर्लभ नजारा:विशेषज्ञ बोले-यह प्रेम नृत्य नहीं; दो नर सांपों की आपसी लड़ाई
















Leave a Reply