कांकेर-नारायणपुर के जंगलों में नक्सली सामग्री बरामद:भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिले; पुलिस-DRG और BSF की संयुक्त कार्रवाई




छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों के छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) और बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीमों ने संयुक्त रूप से की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में इन इलाकों में लगातार सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सली डंप से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। कोयलीबेड़ा क्षेत्र में पहला नक्सली डंप बरामद पहली कार्रवाई 22 मई को थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र में अंजाम दी गई। पल्लाहूर और जपमरका गांव के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों को एक नक्सली डंप मिला। यहां से एक कंट्रीमेड बीजीएल (बंकर ग्रेनेड लॉन्चर), 25 बीजीएल सेल, गन पाउडर, सुतली बम, नक्सली वर्दी, वायर, मेडिकल किट और अन्य सामान बरामद किया गया। छोटेबेठिया क्षेत्र में बड़ी बरामदगी दूसरी कार्रवाई 23 मई को थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में की गई। मरकाबेड़ा, आदनार और एलूर गांव के बीच जंगल इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने 3 रायफल, एक बीजीएल लांचर, बीजीएल सेल, बारूद, नक्सली वर्दी और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक व नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किए। बरामद सामग्री जब्त, अभियान जारी सुरक्षा बलों ने बरामद सभी सामग्री को जब्त कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने और इलाके में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *