कांग्रेस भवन, चाईबासा में शिकायत और निवारण कार्य दिवस आयोजित




भास्कर न्यूज| चाईबासा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से 24 मई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में शिकायत और निवारण कार्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस कड़ी में प०सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को शिकायत और निवारण कार्य दिवस कार्यक्रम आहूत की गई। जिसमें कुल आठ शिकायतों का लिखित रूप में संग्रह किया गया है, और उन्हें प्रदेश कार्यालय रांची भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर उपस्थित थे। धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि यह पहल संगठन को और अधिक मजबूत,जवाबदेह एवं कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ताकि हर कार्यकर्ता अपनी बात संगठन के समक्ष रख सके। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के.राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है ताकि जिला और प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ता, पदाधिकारियों एवं आम कांग्रेसजन अपनी व्यक्तिगत प्रतिनिधित्व संबंधी शिकायतों को लिखित रूप में देंगे तथा उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके। शिकायतों की जांचोपरांत निवारण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यथोचित एवं समन्वित कार्यवाही करने के प्रति संगठन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, यूथ इंटक अध्यक्ष सुरेश सावैयां, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी, आरजीपीआरएस जिला संयोजक रितेश तामसोय, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अविनाश कोड़ाह आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *