![]()
डिंडौरी के अमरपुर जनपद क्षेत्र में गुरुवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह समारोह के दौरान अनूठी राजनीतिक सौहार्द की तस्वीर सामने आई। संदपिनी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डिंडौरी के कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने शहपुरा के भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का बारात की अगवानी के दौरान स्वागत किया। इस दौरान मरकाम ने धुर्वे को माला पहनाई, पान खिलाया और उन्हें अपनी गोद में उठा लिया। बाराती बनकर पहुंचे थे भाजपा विधायक समारोह में भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे दूल्हों की बारात लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। वहीं, कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम कन्या पक्ष की ओर से बारात का स्वागत कर रहे थे। दोनों विधायकों के बीच हुई इस आत्मीय मुलाकात का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 166 जोड़ों का हिंदू और आदिवासी परंपरा से विवाह समारोह में कुल 166 नवविवाहित जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीति-रिवाजों और आदिवासी परंपराओं के अनुसार वैवाहिक रस्में पूरी कीं। विवाह स्थल पर वर पक्ष को कुर्ता-पायजामा व सामग्री और वधू पक्ष को दुल्हन की ड्रेस व चुनरी दी गई। प्रत्येक जोड़े को 49 हजार रुपए का चेक दिया प्रदेश सरकार की योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 49 हजार रुपए का चेक दिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि सरकार हर वर्ग की बेटियों के विवाह के लिए मदद कर रही है। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने बताया कि सरकार अब प्रति जोड़ा कुल 55 हजार रुपए की सहायता दे रही है। जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने दांपत्य जीवन की पवित्रता बनाए रखने का संदेश दिया। विधायक ओमकार मरकाम ने नवविवाहित जोड़ों से नशा और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बारात पुलिस चौकी से निकली, जिसमें विधायक और बाराती नाचते हुए शामिल हुए।
Source link
कांग्रेस विधायक ने बाराती भाजपा MLA को गोद में उठाया:पान खिलाकर माला पहनाई; सीएम कन्या विवाह सम्मेलन में बारातियों का स्वागत किया
















Leave a Reply