कामडारा मंडा टांड़ में बजरंगबली मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर भूमि पूजन िकया




भास्कर न्यूज|कामडारा प्रखंड क्षेत्र के कामडारा मंडा डांड़ परिसर में आज बुधवार को बजरंग बली मंदिर के जीर्णोद्धार व निर्माण कार्य के लिए विधिपूर्वक भूमि पूजन किया गया। वहीं पूजन कार्य पुरोहित पंडित देवनारायण मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कराया गया और मंदिर निर्माण का कार्य शुभारंभ की गई। भूमि पूजन कार्यक्रम के मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी। वहीं श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने बजरंग बली के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया। इस मौके पर मंदिर निर्माण समिति के सदस्य बबलू रजक,संतोष साहू,राममोहन साहू,मनीष ओहदार,संजय साहू,मनीष साहू,शंकर साहू,अमित प्रसाद,अर्जुन साहू,चंद्रमोहन राम,भीम राम, बीरसु लोहरा,संदीप गुप्ता,शिवकुमार साहू,सरजू साहू सहित, गणमान्य लोग एवं आसपास के ग्रामीण मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *