![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने 20 मई को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर अग्रिम सूचना जारी की है। एसोसिएशन ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर दवा व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल एवं महासचिव सुजीत चौधरी ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर देशभर के लगभग 12.40 लाख केमिस्ट्स एवं वितरक इस बंद में शामिल होंगे। अवैध ई-फार्मेसी संचालन, बड़े कॉरपोरेट घरानों की ओर से प्रिडेटरी प्राइसिंग और दवा व्यापार से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को लेकर लंबे समय से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी के विरोध में 20 मई को दवा व्यापार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन ने मांग की है कि अधिसूचना जीएसआर 817(ई) 28 अगस्त 2018 एवं जीएसआर 220(ई) 26 मार्च 2020 को वापस लिया जाए। साथ ही बड़े कॉरपोरेट समूहों द्वारा भारी छूट देकर छोटे दवा व्यवसायियों को बाजार से बाहर करने की कोशिशों पर रोक लगाने की मांग भी की गई है। कहा कि अवैध ई-फार्मेसियों के कारण बिना वैध चिकित्सीय पर्चे के दवाओं की बिक्री, एंटीबायोटिक्स एवं नशीली दवाओं की अनियंत्रित उपलब्धता, नकली प्रिस्क्रिप्शन के इस्तेमाल तथा गलत तरीके से संग्रहित दवाओं का खतरा बढ़ गया है, जिससे जनस्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। एसोसिएशन ने राज्य सरकार से जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और लाखों केमिस्ट्स की आजीविका बचाने के लिए केंद्र सरकार को प्रभावी अनुशंसा भेजने की मांग की है। मौके पर प्रेम कुमार सिंह, उमेश सिंह, निसार आलम, जगदीश प्रसाद, रंजीत जायसवाल, सुनील शर्मा आदि थे।
Source link
केमिस्ट्स एसोसिएशन विभिन्न मांगों को ले 20 को दवा दुकान बंद रखेंगे













Leave a Reply