सदर थाना क्षेत्र स्थित माहेश्वरी रेजीडेंसी के पास से चोरों ने देर रात एक बाइक की चोरी कर ली। घटना देर रात करीब 2:25 से 2:27 बजे के बीच की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक बाइक में सवार तीन लोग आते हैं। एक चोर गली के कॉर्नर पर ही खड़ा रहता है। पहले दो चोर बाइक के पास आते हैं। दोनों बाइक के हैंडल का लॉक तोड़ने का प्रयास करते हैं। लॉक नहीं टूटता है तो दोनों चोर लौटने लगते हैं। कुछ ही सेकेंड बाद टोपी पहना चोर फिर से बाइक के पास आता है। गाड़ी की सीट पर बैठ कर दोनों पैर से लॉक तोड़ता है और बाइक लेकर पैदल ही फरार हो जाता है। बाइक के मालिक मार्क जैकब ने थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मार्क ने बताया कि वह माहेश्वरी रेजीडेंसी में ठहरे हुए थे और बाइक गली के बाहर सड़क पर खड़ी थी। सुबह जब वह माहेश्वरी रेजिडेंसी से निकले तो बाइक गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज से चोरी का खुलासा हुआ। सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि बाइक चोरी की शिकायत दर्ज की गई है। आरोपी और बाइक की तलाश की जा रही है।
Source link
कोकर में 2 मिनट में बाइक की चोरी











Leave a Reply