कोडरमा में आरोपी को पुलिस ने कराया पैदल मार्च:ऑमलेट न मिलने पर युवक ने ढाबे में लगा थी आग, दो बकरियां जलकर मरीं




कोडरमा जिले की तिलैया पुलिस ने एक ढाबे में आग लगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने ऑमलेट न मिलने पर ढाबे में आग लगा दी थी, जिससे दो गर्भवती बकरियों की मौत हो गई और ढाबे का सारा सामान जलकर खाक हो गया। गिरफ्तार युवक की पहचान रवि बिरहोर के रूप में हुई है। यह घटना तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित बिरहोर टोला में रविवार रात को हुई थी। पुलिस ने रवि बिरहोर को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने से पहले झुमरीतिलैया के झंडा चौक से पूर्णिमा टॉकीज तक पैदल मार्च कराया। इधर, पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को ले जा रही गाड़ी झंडा चौक के पास रेलवे ओवरब्रिज पर खराब हो गई थी, जिसके कारण उसे पैदल ले जाना पड़ा। हालांकि, इस घटना को लेकर आम लोगों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे अपराधियों के लिए एक सबक बताया। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। रवि बिरहोर पिंकी देवी के झोपड़ीनुमा ढाबे पर पहुंचा और ऑमलेट मांगा। पिंकी देवी ने अंडा न होने और देर रात का हवाला देते हुए ऑमलेट देने से मना कर दिया। इसके बाद पिंकी ढाबा बंद कर घर चली गईं। गुस्से में आकर रवि ने ढाबे में आग लगा दी। इस आगजनी में ढाबे में बंधी दो गर्भवती बकरियां जलकर मर गईं और ढाबे का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। इधर, सोमवार की शाम को पिंकी देवी द्वारा तिलैया थाना में रवि के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद मंगलवार की शाम को रवि को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *