क्लस्टर सिस्टम पर शिक्षा मंत्री ने पुनर्विचार का दिया आश्वासन




रांची|झारखंड के विश्वविद्यालयों में क्लस्टरिंग सिस्टम को लेकर बढ़ते विरोध के बीच सरकार ने पुनर्विचार के संकेत दिए हैं। रविवार को एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिलकर इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया। डॉ कुमार राजा, विनय उरांव, पवन नाग, कैफ अली, सतीश केसरी ने कहा, क्लस्टरिंग व्यवस्था से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के सामने आवागमन, कॉलेज चयन और शैक्षणिक समन्वय की समस्या समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। छात्र प्रतिनिधियों की बात सुनने के बाद मंत्री ने कहा कि छात्रों को होने वाली परेशानियों और नीति की जटिलताओं को देखते हुए इस व्यवस्था पर दोबारा विचार किया जाएगा और छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *