खंडवा में ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी की तैयारी शुरू:किसानों के पंजीयन के लिए 26 केंद्र बनाए गए, 15 जून तक होगा रजिस्ट्रेशन




खंडवा जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग के समर्थन मूल्य (MSP) पर उपार्जन के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर जिलेभर में 26 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसान 25 मई से 15 जून 2026 तक अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इन 26 केंद्रों पर मिलेगी निशुल्क सुविधा
किसानों को उनके क्षेत्र में ही सुविधा देने के लिए बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और मार्केटिंग संस्थाओं को पंजीयन केंद्र बनाया गया है। टेमीकला, मार्केटिंग खंडवा, सिहाड़ा, गुड़ीखेड़ा, सिंगोट, कालमुखी, अमलपुरा, छैगांवमाखन, पंधाना, मूंदी, भगवानपुरा, सुलगांव, पुनासा, मोहना खुटलाकला, दौलतपुरा, छनेरा, बरूड़, सोमगांवखुर्द, किल्लौद, बड़केश्वर, खालवा, खेड़ी और आशापुर। इसके अलावा, खालवा की कृषक सहकारी विपणन समिति और हरसूद की को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी में भी केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन पूरी तरह फ्री होगा। सशुल्क पंजीयन के अन्य विकल्प
निशुल्क केंद्रों के अलावा, किसान चाहें तो निर्धारित शुल्क का भुगतान कर एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), लोक सेवा केंद्र या अपने नजदीकी साइबर कैफे के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते हैं। कोटवार और पटवारी गांव-गांव देंगे जानकारी
प्रशासन ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि कोटवारों और पटवारियों के जरिए गांव स्तर पर इस पंजीयन प्रक्रिया की मुनादी कराई जाए। उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न रहे और समय पर खरीदी शुरू होने से उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *