खिलाड़ियों को टी-शर्ट, दो वॉलीबॉल व नेट िदए गए




गुमला|आर्ट्स ऑफ गिविंग गुमला शाखा की ओर से आर्ट ऑफ गिविंग डे के अवसर पर बांसडीह गांव में मैत्री वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को टी-शर्ट, दो वॉलीबॉल एवं वॉलीबॉल नेट प्रदान किए गए। इस अवसर पर अंडर-17 नेशनल गेम कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले बलवीर गोप को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मौके पर आर्ट ऑफ गिविंग के सचिव मनोज कुमार, खेल शिक्षक श्याम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इधर भरनो में भी वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। जहां राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रिया कुमारी अंडर 21 और साइमन कुजूर अंडर 14 को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भरनो में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भरनो डे बोर्डिंग कोच रेशमा बानो, समाजसेवी अमन ठाकुर, सुभम गुप्ता राजा साहू इत्यादि उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *