गढ़वा में लू से बचाव के लिए फार्मेसी छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान




भास्कर न्यूज | गढ़वा बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय की ओर से शनिवार को एक विशेष आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत फार्मेसी संकाय के छात्र-छात्राओं को बेलचंपा गांव स्थित मेढ़ना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खोरीडीह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में ले जाया गया। जहां उन्होंने ग्रामीणों और मरीजों को भीषण गर्मी व लू से बचाव के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने लोगों को बताया कि अत्यधिक गर्मी में सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है। उन्होंने अधिक पानी पीने, धूप में निकलने से बचने, हल्के कपड़े पहनने तथा शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने जैसे महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। ग्रामीणों को लू के लक्षण और प्राथमिक उपचार के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। जागरूकता अभियान में स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र के कर्मियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक कर गर्मी के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में फार्मेसी संकाय के शिक्षक डॉ. कौशल कुमार गुप्ता, विकास राव, रोहित कुमार गुप्ता, अविनिश कुमार झा, शशि भूषण व अभिषेक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फार्मेसी संकाय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. मनीष दुबे, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम. के. सिंह और कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक और जनजागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ समाजहित में भी अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *