गढ़वा में विषैला जीव के काटने से महिला घायल



गढ़वा| थाना क्षेत्र के अशोक विहार गांव निवासी स्वर्गीय कामेश्वर राम की पत्नी सुशीला देवी 30 वर्ष मंगलवार की रात्रि अज्ञात जीव जंतु काटने से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में सुशीला देवी ने बताया की वह अपने घर में सो रही थी। इसी क्रम में उसके पैर में अज्ञात विषैला जीव जंतु ने काट लिया। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने उसे आनन -फानन में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गढ़वा| कांडी थाना क्षेत्र के खुठेहरिया गांव निवासी स्वर्गीय लल्लू रजवार की पत्नी पानकली कुंवर मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पानकली कुंवर अपने घर से परिजनों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मझिआंव बाजार करने के लिए आई हुई थी। इसके बाद बाजार करके अपने परिजनों के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रही थी। इसी क्रम में मझिआंव स्थित कृष्ण मंदिर के पास चलती मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों उसे 108 एंबुलेंस के मदद से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गढ़वा| रमना थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी मकसूद अंसारी की पुत्री जैनब खातून 3 वर्ष सांप काटने से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जैनब खातून अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों उसे गढ़वा सदर अस्पताल लाया। गढ़वा| केतार थाना क्षेत्र के बीजडीह गांव निवासी चंदेश्वर विश्वकर्मा की पुत्री सुमन शर्मा 18 वर्ष बुधवार को सांप काटने से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुमन शर्मा अपने घर के पास स्थित एक सागवान पेड़ के पास गई हुई थी। सांप ने उसके दाया पैर में काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। केतार| थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में बुधवार को 45 वर्षीय ओम नारायण साह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव व आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय मृतक घर पर अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी और पुत्री अमिला धाम मंदिर गई हुई थीं। जब दोनों वापस लौटीं, तो घर के भीतर असामान्य स्थिति देखी गई, जिसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया है। मृतक के पिता थूरामन साह ने बताया कि हाल के दिनों में पारिवारिक स्तर पर कुछ विवाद की बातें सामने आई थीं, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों को लेकर वे स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *