कोलडीहा से रांची सीआईडी की साइबर क्राइम पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर ऑनलाइन बेचने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. महाब अंसारी (19 वर्ष) और हसन राजा (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पूछताछ के बाद सीआईडी टीम दोनों को रांची ले गई है। सीआईडी साइबर क्राइम थाने की प्रशिक्षु डीएसपी अर्चना स्मृति खलखो ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग का अश्लील वीडियो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचकर अवैध रूप से मोटी रकम कमा रहे थे। मामले की जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय इनपुट से पुलिस को पता चला कि गिरिडीह के कोलडीहा में दो युवक इस अवैध धंधे में शामिल हैं। इसके बाद सीआईडी ने स्थानीय नगर थाना पुलिस के सहयोग से कोलडीहा में छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। अनुसंधानकर्ता रतन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं।
Source link
गिरिडीह: नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाने वाले दो गिरफ्तार







Leave a Reply