![]()
गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपए मूल्य की चांदी जब्त की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए भारी मात्रा में चांदी की खेप लाई जा रही है। इसी सूचना के आधार पर जांच अभियान चलाया गया और एक संदिग्ध बलेनो कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से लगभग 19 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां बरामद हुईं। बरामदगी के बाद कार में सवार दोनों व्यक्तियों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। जेवर कारोबारी को सप्लाई की थी तैयारी प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी चांदी की सिल्लियां गिरिडीह के किसी जेवर कारोबारी को सप्लाई करने आए थे। पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने खुद को महाराष्ट्र का निवासी बताया, जबकि दूसरे ने हजारीबाग का रहने वाला होने की बात कही। हालांकि, बाद में दोनों ने अपने ठिकाने को लेकर अलग-अलग जानकारी दी, जिससे पुलिस को संदेह और गहरा गया है। आरोपियों का दावा है कि उनके पास चांदी से संबंधित सभी वैध कागजात मौजूद हैं, लेकिन पुलिस इन दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर रही है। इस पूरे मामले में सप्लाई चेन और संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में चांदी बरामद की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बलेनो कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि शुरुआती जांच में दोनों ने खुद को हजारीबाग का निवासी बताया है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।
Source link
गिरिडीह में 50 लाख की चांदी जब्त:कार से 19 किलो सिल्लियां बरामद, दो गिरफ्तार, जेवर कारोबारी को सप्लाई की थी तैयारी














Leave a Reply