![]()
भास्कर न्यूज |गिरिडीह प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम-कुसुम) योजना के तहत वर्ष 2026 में जिले के 4444 किसानों को लाभ दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से किसान अपने खेतों में सोलर पंप लगाकर सिंचाई कर सकेंगे। खास बात यह है कि एक एकड़ जमीन वाले किसान भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे। सरकार द्वारा दो से पांच एचपी तक के सोलर पंप पर लगभग 97 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए सस्ती और स्थायी सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे किसानों की डीजल पर निर्भरता कम होगी और खेती की लागत में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के पास कृषि विद्युत कनेक्शन नहीं है और जो डीजल पंप या अन्य वैकल्पिक साधनों से सिंचाई करते हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने कहा कि पीएम-कुसुम योजना का लाभ उन किसानों को भी मिलेगा जिनकी बंजर या कम उपजाऊ जमीन खाली पड़ी है। किसान ऐसी जमीन पर सोलर पैनल लगाकर न केवल मुफ्त बिजली का उपयोग कर सकेंगे, बल्कि अतिरिक्त बिजली सरकार को बेचकर अतिरिक्त आय भी प्राप्त कर सकते हैं। योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और आसान बनाई गई है। इच्छुक किसान कृषि विभाग की वेबसाइट (या संबंधित राज्य पोर्टल) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन के दौरान आधार कार्ड, भूमि की जमाबंदी या पासबुक की प्रतिलिपि, सिंचाई जल स्रोत का स्वघोषित प्रमाण पत्र तथा कृषि विद्युत कनेक्शन नहीं होने का ऑनलाइन शपथ पत्र जमा करना होगा।जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि अनुदान प्राप्त करने के बाद किसानों को कृषि एवं उद्यानिकी फसलों की सिंचाई के लिए ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर, माइक्रो स्प्रिंकलर या स्प्रिंकलर संयंत्र का उपयोग करना आवश्यक होगा। इससे पानी की बचत के साथ उत्पादन में भी वृद्धि होगी।प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान योजना को मार्च 2019 में केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने, डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
Source link
गिरिडीह में 97 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को मिलेंगे सोलर पंप, एक एकड़ जमीन वाले किसानों को भी मिलेगा













Leave a Reply