गुमला में आज चार घंटे बिजली नहींं रहेगी



घाघरा| घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी जतरा टोली ग्राम निवासी लगभग 40 वर्षीय रंगा उरांव शुक्रवार को फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त की। जानकारी के अनुसार रंगा उरांव नशे के हालात में था और वह पहले से ही आशिक विक्षिप्त भी था। शुक्रवार को वह घर से निकाला और गांव में ही घूम रहा था। जिसके बाद घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर खेत के पास एक पेड़ में उसके शव को लटका हुआ मवेशी चराने वालों ने देखा। गुमला| पालकोट रोड स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र (केओ कॉलेज) में मरम्मत कार्य को लेकर शनिवार, 23 मई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता हरि उरांव ने बताया कि इस आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण उपकेंद्र से जुड़े डुमरडीह, मुरकुंडा और पीएचडी फीडर में कुल चार घंटे तक पावर कट रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से इस अवधि से पहले अपने जरूरी काम निपटाने की अपील की है। कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। गुमला|सदर थाना क्षेत्र के फसिया पंचायत (पंचमुखी मंदिर रोड) निवासी दीपक कुमार के घर से अज्ञात चोरों ने मोबाइल चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में दीपक कुमार ने बताया कि उनका मोबाइल घर में रखा हुआ था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की छानबीन करने, चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और अपना चोरी हुआ मोबाइल बरामद करने की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। गुमला|जिला पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने अलग-अलग इलाकों में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन तीनों आरोपियों को दबोचा। पकड़े गए सभी आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जेल भेजे गए आरोपियों में कसीरा निवासी बलदेव साहू, कुंबाटोली निवासी भुनेश्वर चीक बड़ाईक और चेटर चाहा निवासी श्रीराम सिंह शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *