भास्कर न्यूज |केतार थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। विगत एक माह के दौरान क्षेत्र से गुम/चोरी हुए तीन मोबाइल फोन को सी पोर्टल की मदद से सफलतापूर्वक ट्रेस कर केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बरामद कराया। वहीं विधिवत उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। इस अवसर पर गढ़वा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो तत्काल नजदीकी थाना में लिखित आवेदन दें। साथ ही नागरिक स्वयं भी सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर उसकी मॉनिटरिंग करें। मोबाइल ट्रेस होने पर संबंधित थाना को सूचना दें। ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत मोबाइल बरामद कर सुरक्षित रूप से लौटाया जा सके। यह पहल न केवल पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करती है, बल्कि गुम मोबाइल की बरामदगी को भी तेज और पारदर्शी बनाती है।
Source link
गुम मोबाइल पुलिस ने खोजकर लौटाए










Leave a Reply