सिख सेवा फोरम की टीम ने गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंध समिति के चुनाव में 11 सीटों पर कब्जा किया। वहीं खालसा ग्रुप के चार उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट कमड़े की प्रबंध समिति का चुनाव हुआ। मतगणना के बाद चुनाव पदाधिकारी ज्योति सिंह माथारू ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। सिख सेवा फोरम के हरविंदर सिंह लाली को 576, इंद्रजीत सिंह को 542, रणजीत सिंह को 497, तलविंदर सिंह होरा को 472, परमजीत सिंह छोटू को 471, गगनदीप सिंह मक्कड़ को 470, बलवीर सिंह सलूजा को 413, रमनप्रीत सिंह छतवाल को 412, मनजीत सिंह को 402, भूपेंद्र सिंह जग्गी और सतनाम सिंह राजपाल को 393 मत हासिल हुए। वहीं खालसा ग्रुप के कुलतर सिंह को 511, हरमीत सिंह टिंकू को 474, नरेंद्र सिंह बग्गा को 466 और भूपेंद्र सिंह मक्कड़ को 430 मत मिले। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल कमड़े प्रबंध समिति के चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष रंजीत सिंह हैप्पी ने जीत हासिल की। सिख सेवा फोरम के 14 सदस्यों और खालसा ग्रुप के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की। जीतने वाले उम्मीदवारों में हरपाल सिंह होडा, तविंद्र सिंह मंगा, ऋषि सिंह, शरणजीत सिंह बल, नवलजीत सिंह गांधी, परमिंदर सिंह बग्गा, रणजीत सिंह हैप्पी, रणवीर सिंह शेरू, हरमीत सिंह खुराना, सुरेंद्र सिंह शिंदे, गुरनाम सिंह दुआ, तलविंदर सिंह, गुरजीत सिंह देवल और रुलदा सिंह, गुरचरण सिंह शामिल हैं। पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दोनों प्रबंधन समितियां का चुनाव हुआ। गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंध समिति के चुनाव में 803 और गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल कमड़े के चुनाव में 804 मतदाताओं ने मतदान किया।
Source link
गुुरुनानक स्कूल चुनाव में 11 सीटों पर सिख सेवा फोरम का कब्जा












Leave a Reply