![]()
खरौंधी| प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर प्रशासन से क्षेत्र में सक्रिय गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने कहा कि ग्रामीणों की गुप्त सूचना पर मैंने छापामारी की तो 50 गाय बैल खरौंधी थाना क्षेत्र में गौ तस्कर द्वारा बंधे मिले। वीडियो में प्रमुख ने कहा है कि उनके गांव सुंडी में उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में गाय और बैलों को लाकर इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद गौ तस्करों द्वारा परती होते हुए केतार के रास्ते बिहार भेज दिया जाता है। प्रमुख ने आरोप लगाया कि लंबे समय से यह अवैध कारोबार जारी है, जिससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने गढ़वा उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक तथा डीएसपी से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और गौ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अगर लगातार छापेमारी करे तो इस अवैध धंधे पर रोक लगाई जा सकती है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
Source link
गो तस्करी रोकने की मांग, प्रमुख ने जारी किया वीडियो














Leave a Reply