ग्वालियर में ताज एक्सप्रेस पर भिखारी ने किया पथराव:भीख नहीं मिली तो उतरकर फेंकने लगा पत्थर; कोच की खिड़कियों के शीशें क्षतिग्रस्त




ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस पर एक युवक ने पथराव कर दिया। यह घटना प्लेटफार्म नंबर-1 पर हुई, जहां ट्रेन के डी-1 कोच की खिड़कियों पर पत्थर फेंके गए। दोपहर करीब 12 हुए पथराव से कोच की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि गनीमत रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। आरोपी युवक ट्रेन के अंदर भीख मांग रहा था। भीख न मिलने पर उसका कुछ यात्रियों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ट्रेन से नीचे उतर गया और गुस्से में आकर उसने डी-1 कोच पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस पथराव से ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई।
आरपीएफ ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) तुरंत मौके पर पहुंचा। प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान देवेंद्र सिकरवार के रूप में हुई है। आरपीएफ ने देवेंद्र के खिलाफ रेलवे एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए रुकी रही ट्रेन रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद ट्रेन को कुछ समय के लिए प्लेटफार्म पर रोका गया। इसका उद्देश्य स्थिति को सामान्य करना और यात्रियों को सुरक्षा का आश्वासन देना था। क्षतिग्रस्त खिड़कियों का निरीक्षण करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *