![]()
मंदसौर शहर में जादू-टोना और सोने के बिस्किट का लालच देकर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भूरू खां को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महिला को घर से सोने के बिस्किट निकालने और अमीर बनाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। पुलिस के अनुसार फरियादिया सिलाई-कढ़ाई का काम करती है। उसकी पहचान पिछले 4-5 वर्षों से आरोपी भूरू खां से थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला को विश्वास में लिया और जादू-टोना के जरिए गरीबी दूर करने तथा लाखों रुपए का फायदा दिलाने का लालच दिया। आरोपी ने जून 2025 में महिला से कहा कि वह उसके कच्चे मकान के अंदर जादू-टोना कर सोने के कई बिस्किट निकाल सकता है। आरोपी की बातों में आकर महिला ने 14 जून से 21 नवंबर 2025 के बीच अलग-अलग किश्तों में नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 13 लाख 80 हजार 790 रुपए उसे दे दिए। घर में किया जादू-टोना का नाटक महिला लगातार आरोपी से सोने के बिस्किट देने की मांग करती रही। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी महिला के घर पहुंचा और करीब आधे घंटे तक घर के अंदर जादू-टोना करने का नाटक करता रहा। इस दौरान उसने महिला और उसके परिजनों को घर से बाहर रखा। कुछ देर बाद आरोपी 10 कथित “सोने के बिस्किट” लेकर बाहर आया और महिला को सौंपते हुए कहा कि ये जादू-टोना से निकले असली सोने के बिस्किट हैं। आरोपी ने महिला को बिस्किट बाजार में बेचने से मना किया। उसने कहा कि यदि वह इन्हें बेचने जाएगी तो पुलिस पकड़ सकती है। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह अपने परिचित सुनार के जरिए बिस्किट बिकवा देगा। महिला आरोपी की बातों में आ गई और काफी समय तक बिस्किट अपने पास ही रखे रही। नकली निकले बिस्किट, आरोपी फरार बाद में महिला को शक हुआ तो उसने बिस्किट की जांच कराई, जिसमें वे नकली निकले। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और फरार हो गया। महिला की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
घर से सोना निकाल दूंगा’ कहकर 13 लाख ठगे:मंदसौर में नकली बिस्किट देकर महिला को फंसाया, आरोपी गिरफ्तार














Leave a Reply