रांची|चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, यूपी के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह ने सोमवार को प्रेस क्लब रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड के युवाओं के लिए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र पढ़ाई, तकनीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उद्योग आधारित शिक्षा की कमी के कारण उन्हें बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी छात्रों को आधुनिक लैब, इंटरनेशनल एक्सपोजर, स्टार्टअप कल्चर और मजबूत प्लेसमेंट नेटवर्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीक के क्षेत्र में मजबूत बनाना है। साथ ही झारखंड के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना भी प्राथमिकता है। इस मौके पर विश्वविद्यालय की ओर से रांची में सीयूसीईटी-2026 प्रवेश एवं स्कॉलरशिप पोर्टल की शुरुआत की गई। मेधावी और जरूरतमंद छात्रों के लिए 50 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप की भी घोषणा की गई।
Source link
चंडीगढ़ विवि ने रांची में सीयूसीईटी प्रवेश व स्कॉलरशिप पोर्टल लॉन्च किया









Leave a Reply