चक्रधरपुर में बस ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा:एक ही बाइक पर सवार थे तीन दोस्त, घर से निकले थे मेला देखने




पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-सोनुवा मेन रोड पर सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल के पास हुई, जहां तेज रफ्तार साईं रथ बस ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, चेलाबेड़ा गांव निवासी कृष्णा नायक अपने दो दोस्तों गणेश नायक और श्यामलाल के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर सोनुवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को तुरंत चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मेला छोड़ने जा रहे थे दोस्त मृतक कृष्णा नायक के पिता मोनो नायक ने बताया कि उनका बेटा गम्हरिया की एक कंपनी में काम करता था और शुक्रवार को ही छुट्टी लेकर घर आया था। वह अपने दोस्तों को तोयरा गांव में लगे मेले में छोड़ने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। चक्रधरपुर थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और बाइक को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *